पंचायत चुनाव में सभी सीटों को जीतने की बनी रणनीति

Published at :15 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में सभी सीटों को जीतने की बनी रणनीति

सासाराम (सदर). स्थानीय गौरक्षणी स्थित जानकी सदन में रविवार को अपराजिता महिला संगठन की बैठक हुई. इसमें पंचायत चुनाव-2016 की तैयारियों पर चर्चा हुई. साथ ही, आरक्षित व अनारक्षित सभी सीटों को जीतने की रणनीति पर मंथन किया गया. इसके अलावा सरकार के उस निर्णय का भी विरोध करने का संकल्प लिया गया, जिसमें जिसके […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर). स्थानीय गौरक्षणी स्थित जानकी सदन में रविवार को अपराजिता महिला संगठन की बैठक हुई. इसमें पंचायत चुनाव-2016 की तैयारियों पर चर्चा हुई.

साथ ही, आरक्षित व अनारक्षित सभी सीटों को जीतने की रणनीति पर मंथन किया गया. इसके अलावा सरकार के उस निर्णय का भी विरोध करने का संकल्प लिया गया, जिसमें जिसके घर में शौचालय नहीं होगा, वह चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकता, की बात कही गयी है.

वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक पहचान स्थापित करने के लिए पंचायतों में खाद्य सुरक्षा योजना को बेहतर करना होगा. जनवितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी केंद्र, मध्याह्न् भोजन, अंत्योदय अन्न योजना व वृद्धा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में महिलाओं की सहभागिता होनी चाहिए. कार्यक्रम में सविता डे, विनोद, मिथिलेश, अपराजिता संगठन की अध्यक्ष चंद्रमा देवी व सचिव प्रभावती देवी के अलावा कई महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन