सड़क की मरम्मत रोकी

Published at :15 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत रोकी

डेहरी ऑन सोन: शहर से राजपुर को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे का डालमियानगर के रक्षावीर मंदिर के पास मरम्मत का काम दो विभागों के पेच में फंसा हुआ है. मरम्मत नहीं होने के कारण अब तक यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. वरीय अधिकारियों के आदेश पर नगर पर्षद ने सड़क का मरम्मती कार्य जनहित […]

विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन: शहर से राजपुर को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे का डालमियानगर के रक्षावीर मंदिर के पास मरम्मत का काम दो विभागों के पेच में फंसा हुआ है. मरम्मत नहीं होने के कारण अब तक यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

वरीय अधिकारियों के आदेश पर नगर पर्षद ने सड़क का मरम्मती कार्य जनहित में शुरू कराया तो पथ निर्माण विभाग ने अपना कार्य बताते उसे रोक दिया. पिछले कई महीने से निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी है. लेकिन, पथ निर्माण विभाग अब खुद भी इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है.

जानकार कहते हैं कि काम तो पीडब्ल्यूडी का ही था, लेकिन जब उसने जनता की समस्याओं को नहीं समझा तब नगर पर्षद को कदम उठाना पड़ा. सड़क में बने जानलेवा गड्ढों को नगर पर्षद ने भरवा कर आने-जाने लायक तो बनवा दिया है, लेकिन अब देखना है पथ निर्माण विभाग उसको फाइनल टच कब देता है. अभी भी सड़क दुर्घटना टली नहीं है. सड़क पर पसरी गिट्टी वाहनों के टायरों से उछल कर राहगीरों व पड़ोस के दुकानदारों को चोटिल कर रही है. बरसात के पहले अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गयी तो फिर से गड्ढे बन जायेंगे जो जानलेवा साबित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन