बिना डर के काम करें अभियंता

Published at :14 Jun 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिना डर के काम करें अभियंता

सासाराम (सदर). सिंचाई निरीक्षण भवन, सासाराम में अवर अभियंता संघ, जनपद भोजपुर के तत्वावधान में जनपदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महामंत्री ब्रजकिशोर यादव ने कहा कि अभियंताओं को निर्भीक होकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में इंजीनियर का सबसे बड़ा योगदान रहा […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर). सिंचाई निरीक्षण भवन, सासाराम में अवर अभियंता संघ, जनपद भोजपुर के तत्वावधान में जनपदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महामंत्री ब्रजकिशोर यादव ने कहा कि अभियंताओं को निर्भीक होकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में इंजीनियर का सबसे बड़ा योगदान रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता किया.
इस मौके पर सहायक अभियंता रंगनाथ तिवारी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर इतना ध्यान रखना चाहिए कि कोई हम पर उंगली नहीं उठाये. विकास में हर कदम साथ मिला कर चलना चाहिए. इस अवसर पर निर्मल कुमार सिंह, शिवदयाल सिंह, उमाशंकर प्रसाद, अशोक प्रसाद सिंह, ब्रजकिशोर मंडल, सुमन कुमार, सुनील कुमार, सुखित नारायण व अशोक कुमार आदि अभियंता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन