नहरों के पानी से सिर्फ पांच दिन होगी सिंचाई

Published at :06 Jun 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
नहरों के पानी से सिर्फ पांच दिन होगी सिंचाई

बाणसागर जलाशय का पानी छोड़ने से इनकार सासाराम (ग्रामीण) : इंद्रपुरी बराज खुद जल संकट से जूझ रहा है. मौसम पर भरोसा नहीं है. वाणसागर जलाशय ने जलापूर्ति से इनकार कर दिया. हालांकि, विभाग ने फिलहाल सोन नहरों में स्टॉक के पानी से जलापूर्ति शुरू की है, जो महज पांच दिनों तक चलेगा. रिहंद ने […]

विज्ञापन
बाणसागर जलाशय का पानी छोड़ने से इनकार
सासाराम (ग्रामीण) : इंद्रपुरी बराज खुद जल संकट से जूझ रहा है. मौसम पर भरोसा नहीं है. वाणसागर जलाशय ने जलापूर्ति से इनकार कर दिया. हालांकि, विभाग ने फिलहाल सोन नहरों में स्टॉक के पानी से जलापूर्ति शुरू की है, जो महज पांच दिनों तक चलेगा. रिहंद ने मामूली पानी छोड़ा है जो दो दिन बाद बराज पर पहुंचेगा.
पानी पहुंच भी गया तो इससे सिंचाई संभव नहीं है. ऐसी परिस्थिति में किसानों ने अपने बल पर सिंचाई की व्यवस्था करना होगी. इससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, मौसम साथ दिया तो जलापूर्ति बंद नहीं भी हो सकती. जलापूर्ति बंद हुई तो डीजल पर खर्च ज्यादा आयेगा. किसानों को अपनी जेब ढिली करनी पड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन