धोखे से करायी जमीन की रजिस्ट्री, मामला दर्ज

Published at :03 Jun 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
धोखे से करायी जमीन की रजिस्ट्री, मामला दर्ज

सासाराम (कोर्ट): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी तालाब के अनिल कुमार ने भोजपुर जिले बड़हरा थाने के बखारोपुर के गोपाल सिंह सहित पांच लेागों पर सीजेएम अली अहमद की अदालत में परिवाद दायर किया है. उन्होंने बताया है कि अक्तूबर 2011 से उनकी मां माया देवी व पिता अवधेश प्रसाद लापता हैं. उनका आजतक पता […]

विज्ञापन
सासाराम (कोर्ट): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी तालाब के अनिल कुमार ने भोजपुर जिले बड़हरा थाने के बखारोपुर के गोपाल सिंह सहित पांच लेागों पर सीजेएम अली अहमद की अदालत में परिवाद दायर किया है. उन्होंने बताया है कि अक्तूबर 2011 से उनकी मां माया देवी व पिता अवधेश प्रसाद लापता हैं.

उनका आजतक पता नहीं चल सका. आरोपित ने उनकी माता के स्थान पर दूसरी औरत को खड़ा करा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली है.

न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए मॉडल थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. उधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा निवासी भागीरथी शर्मा ने मथुरी डेहरी के रोहित मेहता सहित चार लोगों पर परिवाद दायर कर कहा है कि 21 नवंबर 2014 को आरोपित ने उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ खिला कर अगवा कर लिया व 26 नवंबर को नशे की हालत में निबंधन क ार्यालय में लाकर एक एकड़ साठ डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करा ली.न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हए मॉडल थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन