लापरवाही मिली, तो 16 को दर्ज होगी प्राथमिकी

सासाराम (सदर): ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा विभिन्न शीर्ष योजनाओं के तहत बनाये गये पथों की मरम्मत नहीं कराये जाने वाले ठेकेदारों पर 16 जून को विभाग ने प्राथमिकी करने का निर्णय लिया है. जिले में बनायी गयी 531 सड़कों में केवल 151 सड़कों के ठेकेदार ही मरम्मत कराने में जुटे हुए हैं. लेकिन, अभी भी […]
इसके लिए विभाग ने 15 जून तक का समय दिया है. मरम्मत नहीं करने पर 16 जून को ठेकेदारों को खिलाफ उनके एकरारनामा के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पथों की मरम्मत कराने के लिए विभाग ने कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से ठेकेदारों को सूचित भी किया है. लेकिन, कई ठेकेदारों कार्य शुरू नहीं कराया. जबकि, कई पथों का निर्माण हुए दो से तीन वर्ष भी बीत चुके हैं. गौरतलब है कि विभाग ने इसके लिए कड़ा रुख अपनाते हुए मॉनीटरिंग सेल गठन किया गया है, जो अभियंताओं से नियमित स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










