खनन क्षेत्र की बंदोबस्ती स्थगित होने से कारोबारी मायूस, टेंडर में अरबों रुपये फंसे

सासाराम (ग्रामीण): तीन खनन पट्टों की बंदोबस्ती की तिथि समाप्त हो गयी. जिलाधिकारी ने दो दिन पूर्व स्थगन का आदेश दे दिया है. अरबों रुपये के होने वाले टेंडर वन विभाग व खनन विभाग की आपसी पेंच में फंसा है. इससे पत्थर उद्योग में लगे उद्यमियों को एक बार मायूस होना पड़ा. चूंकि, वन विभाग […]
खनन विभाग को टेंडर की तिथि निर्धारण के पूर्व एनओसी लेना चाहिए था या फिर टेंडर को निरस्त करना चाहिए था. लेकिन, ऐसा नहीं किया गया. हालांकि, टेंडर निरस्त करने के बाद रुपये लौटाने का प्रावधान है. लेकिन, स्थगन के बाद रुपये नहीं लौटाये जा सकते. ऐसी स्थिति में ठेकेदारों को इन रुपये के इंट्रेस्ट नहीं मिलेंगे. इससे उन्हें काफी नुकसान होगा. यह दीगर है कि टेंडर होगा. चूंकि, सामान्य तरीके अपनाये जाने वाली प्रक्रिया में लंबा वक्त लग सकता है. गौरतलब है कि 47 निविदा पत्रों की बिक्री हुई थी. इनमें 16 निविदा पत्र जमा कराये जा चुके थे. टेंडर प्रक्रिया अपनाये जाने से रोहतास के पत्थर उद्यमी उत्साहित थे, पर विभागीय पेंच ने उनके उत्साह पर पानी फिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










