नक्सली बंद का मिला-जुला असर बढ़ी चौकसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम/ नौहट्टा. जिले में नक्सलियों के बंद का मिला जुला असर देखने को मिला. नौहट्टा प्रखंड के नौहट्टा, चुटिया व यदुनाथपुर थाना क्षेत्रों मे नक्सलियों का दो दिवसीय बंद कर मिलाजुला असर देखने को मिला. वहीं अकबरपुर,बंजारी,तिलौथू आदि थाना क्षेत्रों में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला. समाचार लिखे जाने तक किसी […]
विज्ञापन
सासाराम/ नौहट्टा. जिले में नक्सलियों के बंद का मिला जुला असर देखने को मिला. नौहट्टा प्रखंड के नौहट्टा, चुटिया व यदुनाथपुर थाना क्षेत्रों मे नक्सलियों का दो दिवसीय बंद कर मिलाजुला असर देखने को मिला. वहीं अकबरपुर,बंजारी,तिलौथू आदि थाना क्षेत्रों में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला. समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.
गौरतलब है कि नक्सलियों ने बाराचट्टी में पुलिस द्वारा नक्सली सरिता गंझू की मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में 25 व 26 मई को बंद बुलाया है. बंद के पहले दिन जन-जीवन सामान्य रहा. नक्सल प्रभावित थाने की पुलिस सीआरपीएफ के साथ अलग-अलग टुकड़ियों में झारखंड व बिहार की सीमा सील कर कैमूर के जंगलों व पहाड़ी गांवों में छापेमारी कर रही. नौहट्टा थाना प्रभारी सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर विशेष निगरानी रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










