इंटर साइंस के गणित विषय में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : इंटरमीडिएट साइंस (आइएसी) के परिणाम आने के बाद दूसरे दिन भी साइबर कैफे में छात्र-छात्रओं की भीड़ लगी रही. परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी उत्सुक रहे. इस बार जिले के परीक्षार्थियों ने गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके लिए सफल करीब 18 छात्रों ने सफलता का श्रेय ज्ञान गंगा कोचिंग […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : इंटरमीडिएट साइंस (आइएसी) के परिणाम आने के बाद दूसरे दिन भी साइबर कैफे में छात्र-छात्रओं की भीड़ लगी रही. परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी उत्सुक रहे. इस बार जिले के परीक्षार्थियों ने गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन किया है.
इसके लिए सफल करीब 18 छात्रों ने सफलता का श्रेय ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के संचालक सीआइडी सर को दिया है. सफल छात्रों के माता-पिता ने भी शिक्षकों को श्रेय दिया है.
जिले में गणित विषय में सर्वाधिक अंक पानेवालों में सूरज कुमार ने 92, निधि कुमारी ने 89, रत्नागर कुमार ने 88, राजेश कुमार ने 86, सूरज गुप्ता ने 85, निष्ठा कुमारी ने 85, सुमित कुमार ने 85, प्रकाश कुमार ने 83, प्रशांत तिवारी ने 87, सुबोध मौर्या ने 89, मनीष मौर्या ने 82 विंध्याचल कुमार ने 81, आदित्य कुमार ने 81, पप्पू प्रजापति ने 80, गीतांजलि ने 80 ऋषिकेश तिवारी ने 80, मनीष प्रजापति ने 78 व दीपिका कुमारी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










