21 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : उत्पाद विभाग के धावा दल ने जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर बुधवार की देर शाम छापामारी कर भारी मात्र में विदेशी व देशी शराब बरामद की है. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. उत्पाद निरीक्षक फेयाज अहमद […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : उत्पाद विभाग के धावा दल ने जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर बुधवार की देर शाम छापामारी कर भारी मात्र में विदेशी व देशी शराब बरामद की है. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
उत्पाद निरीक्षक फेयाज अहमद के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान दिनारा थाना क्षेत्र के धमनियां गांव से 11 बोतल विदेशी व 10 बोतल देशी शराब बरामद किया गया है. वहीं, धंधेबाज उपेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है.
उधर, एनएच 30 पर सरना गांव के पास विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से विदेशी शराब के बड़ी बोतलें व भारी मात्र में देशी शराब की बोतलें बरामद की गयी है. दोनों गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है.
छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक फैयाज अहमद , अवर निरीक्षक उत्पाद सुरेश राम, प्रकाश राम व दीपक मिश्र सहित भारी मात्र में सैप व होमगार्ड के जवान शामिल थे. फैयाज अहमद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










