सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता पर जोर

Published at :14 May 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत में गुणवत्ता पर जोर

सासाराम (सदर): जिले में बनायी गयी सड़कों की मरम्मत पर विभाग काफी गंभीर नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा बनायी गयी सड़कों की मरम्मत अधिकांश ठेकेदारों द्वारा नहीं की जा रही है, जिससे पथ एक साल में ही बरबाद होने लगी है. प्रभात खबर ने इस पर प्रमुखता से पिछले दिनों खबर […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर): जिले में बनायी गयी सड़कों की मरम्मत पर विभाग काफी गंभीर नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा बनायी गयी सड़कों की मरम्मत अधिकांश ठेकेदारों द्वारा नहीं की जा रही है, जिससे पथ एक साल में ही बरबाद होने लगी है. प्रभात खबर ने इस पर प्रमुखता से पिछले दिनों खबर प्रकाशित किया था.

इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए पथों की मरम्मत कराने पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया है.

बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह सचिव राजेश्वर प्रसाद ने सभी अंचलों को विभागीय पत्रंक 2783, दिनांक 11 मई 2015 द्वारा आदेश दिया है कि प्रत्येक अंचल से दो अधिकारियों को मुख्यालय में 14 मई व 15 मई को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद वही अधिकारी अंचल वार सभी अभियंताओं व ठेकेदारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें ग्रामीण पथों की मरम्मत करने के गुर सिखायेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सासाराम के नोडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में निर्माण सभी ग्रामीण पथों का पांच वर्षीय रख-रखाव का प्रावधान किया गया है. इसे संबंधित ठेकेदार को प्रत्येक वर्ष मरम्मत करना है. मरम्मत नहीं करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जायेगा. उन्हें अगले कार्य के लिए वंचित कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन