कार्यशाला में महासंपर्क अभियान पर चर्चा

Published at :14 May 2015 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में महासंपर्क अभियान पर चर्चा

सासाराम (ग्रामीण): बुधवार को स्थानीय सुख सागर वाटिका के प्रांगण में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के निर्देश पर होनेवाले महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसका शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ. संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रकाश गोस्वामी ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि सह प्रदेश प्रवक्ता विधायक संजय टाइगर ने कहा कि […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण): बुधवार को स्थानीय सुख सागर वाटिका के प्रांगण में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के निर्देश पर होनेवाले महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसका शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ.
संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रकाश गोस्वामी ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि सह प्रदेश प्रवक्ता विधायक संजय टाइगर ने कहा कि तीन माह क्रमश: मई, जून व जुलाई तक महासंपर्क अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए तीन तरह की टोली बनायी जायेगी, जो मंडल, पंचायतों व जिला मुख्यालयों में कार्य करेगी.

विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर संपर्क टोली में चार-पांच कार्यकर्ता शामिल किये जायेंगे. मंडल स्तर पर चार-पांच पंचायतों को मिला कर टोली बनायी जायेगी. कार्यक्रम में संजय टाइगर, निवेदिता सिंह, विधायक जवाहर प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, हरेंद्र चंद्रवंशी, विजय कुशवाहा, प्रकाश गोस्वामी, दिनेश साहू, कमलेश्वर प्रसाद, नगर अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, अशोक साहू व रमेश सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन