सड़क दुर्घटना दो की मौत

सासाराम (ग्रामीण): एक मई की देर शाम शहर के बौलिया मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों युवकों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बौलिया मोड़ के समीप घटी घटना में अमित कुमार […]
उन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया था. उन्होंने बताया कि दोनों जख्मी की मौत वाराणसी में हो गयी. पोस्टमार्टम भी वाराणसी में कराया गया है. दोनों सराय सासाराम के रहनेवाले थे. वहीं, एक मई की शाम में ही धर्मशाला के समीप अवधेश सिंह (50 वर्ष) एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया. यह महदीगंज का रहनेवाला है. इसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. एक अन्य घटना शनिवार की सुबह घटी जिस में एक करीब 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
इसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सक के मुताबिक जख्मी कुछ लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में ला कर छोड़ दिया. यह कहां का रहनेवाला है व उसका नाम पता नहीं चल सका है. तिलौथू थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के समीप शनिवार को 85 वर्षीय नारायण शर्मा को एक ट्रक ने धक्का मार दिया. जिसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. परिजनों के मुताबिक जख्मी सुबह शौच कर लौट रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










