कथित महिला ठग की पिटाई, थाने को सौंपा

सासाराम (ग्रामीण). लगभग एक महीना पहले एक महिला के कान की बाली ठग कर भागनेवाली कथित महिला ठग की उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि नावाडीह निवासी परमेंद्र गुप्ता की पत्नी इंदू देवी की एक माह पहले एक महिला ठग उसकी बाली ले कर चंपत […]
गौरतलब है कि नावाडीह निवासी परमेंद्र गुप्ता की पत्नी इंदू देवी की एक माह पहले एक महिला ठग उसकी बाली ले कर चंपत हो गयी. बुधवार को इंदू देवी ने ओवरब्रिज पर उस महिला को घूमते देख लिया. उसने उस महिला को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी. मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला की पिटाई कर दी.
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मॉडल थानाध्यक्ष मो जुबैर आलम ने बताया कि आरोपित महिला काली स्थान नोखा की निवासी है. उस पर आरोप है कि उसने इंदू देवी की बाली से अपनी सोने की सिकड़ी की अदला-बदली की थी. इंदू जब घर पहुंची, तो सिकड़ी नकली निकल गयी. उस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










