शिवम मिनी राइस मिल ने जमा कराये बकाया रुपये

Published at :23 Apr 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
शिवम मिनी राइस मिल ने जमा कराये बकाया रुपये

सासाराम कार्यालय : बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइ कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए एफआइआर दर्ज कराने के बाद मिल के प्रबंधक ने बकाया राशि जमा करा दी है. मिल के प्रबंधक विपिन बिहारी राय ने बताया कि करगहर के खखड़ा गांव उनके राइस मिल पर सरकार का 62.80 क्विंटल चावल […]

विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइ कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए एफआइआर दर्ज कराने के बाद मिल के प्रबंधक ने बकाया राशि जमा करा दी है.
मिल के प्रबंधक विपिन बिहारी राय ने बताया कि करगहर के खखड़ा गांव उनके राइस मिल पर सरकार का 62.80 क्विंटल चावल के एवज में एक लाख 35 हजार 997 रुपये बकाया था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी. विभाग द्वारा एफआइआर दर्ज कराने के बाद जानकारी मिली और उन्होंने तत्काल एक लाख 36 हजार रुपये डीडी के माध्यम से जमा करा दिया.
रुपये मिलने की सूचना भी बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइ कॉरपोरेशन ने जारी कर दिया है. विभाग से जारी पत्रंक 598 में साफ लिखा है कि शिवम मिनी राइस मिल ने सीएमआर (चावल) की बकाया राशि का भुगतान कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन