बेटी की निकली डोली पिता का उठा जनाजा

Published at :22 Apr 2015 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी की निकली डोली पिता का उठा जनाजा

तिलौथू (रोहतास) : कुदरत के खेल भी अजीब है. एक तरफ बेटी की डोली निकली, तो दूसरी तरफ पिता की अरथी. इसकी चर्चा सभी के जुबान पर है. प्रखंड के सरैया गांव में सोमवार की शाम सरेया निवासी मतीन इंद्रीसी की पुत्री का निकाह हुआ. जैसे ही बरात दुल्हन लेकर डेहरी ऑन सोन पहुंची थी […]

विज्ञापन

तिलौथू (रोहतास) : कुदरत के खेल भी अजीब है. एक तरफ बेटी की डोली निकली, तो दूसरी तरफ पिता की अरथी. इसकी चर्चा सभी के जुबान पर है. प्रखंड के सरैया गांव में सोमवार की शाम सरेया निवासी मतीन इंद्रीसी की पुत्री का निकाह हुआ.

जैसे ही बरात दुल्हन लेकर डेहरी ऑन सोन पहुंची थी कि मतीन इंद्रीसी का देहांत हो गया. परिजनों को बेटी की बिदाई का गम तो था ही, लेकिन उससे ज्यादा हृदय विदारक व दिल दहला देनेवाली घटना होने से दोहरे गम की घटा छा गयी.

मतीन के परिजनों के साथ-साथ मुहल्लावासी भी इस घटना मर्माहत है. लोगों का कहना है कि शायद प्रखंड क्षेत्र में ऐसी पहली घटना है. मतीन अपने पीछे दो पत्र व पांच पुत्रियों को छोड़ गये है. फरजाना सबसे छोटी पुत्री थी, जिसका निकाह हुआ था.

पिता की मृत्यु की खबर सुन कर मायके छोड़ कर ससुराल जा रही फरजाना खातून को बड़ा सदमा लगा. अपने पिता को एक झलक देखने को बेताब होकर रो-रो कर एक ही बात जुबान पर ला रही है कि अगर वह पिता के पास रहती, तो वह हमें छोड़ कर नहीं जाते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन