दबंगों ने विधवा महिला के घर पर किया कब्जा

Published at :21 Apr 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने विधवा महिला के घर पर किया कब्जा

पीरो. प्रखंड के हसनबाजार गोला निवासी स्व गुलाब मिया की पत्नी नुरैशा खातून नामक गरीब विधवा महिला ने स्थानीय दबंगों द्वारा उनके घर पर जबरन कब्जा कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए एसडीओ समेत वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है़ महिला द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

पीरो. प्रखंड के हसनबाजार गोला निवासी स्व गुलाब मिया की पत्नी नुरैशा खातून नामक गरीब विधवा महिला ने स्थानीय दबंगों द्वारा उनके घर पर जबरन कब्जा कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए एसडीओ समेत वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है़ महिला द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र नेसारूल हक नसेड़ी प्रवृति का व्यक्ति है़ इसका फायदा उठा कर दबंगों ने उनके पुत्र को अपने साथ मिला लिया और महिला को इंदिरा आवास पास कराने का झांसा दे एक कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया़ कुछ दिन बाद महिला बक्सर स्थित अपने पुत्री के ससुराल चली गयी और जब वो वहां से लौट कर आयी, तो उनके घर में ताला लगा हुआ था़ जब उन्होंने अपने घर में घुसने का प्रयास किया, तो दबंगों द्वारा उन्हें जबरन रोक दिया गया और कहा गया कि उसके पुत्र ने उक्त मकान को उनसे बेच दिया है़ महिला के अनुसार उनका मकान सरकारी गोला की जमीन पर बना है, जिसे बेचने और खरीदने का अधिकार किसी को नहीं है़ दिये गये आवेदन में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि दबंगों के डर से वो वो नासरीगंज स्थित अपने दामाद के घर में रह रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन