छेड़खानी का मामला दर्ज

Published at :15 Apr 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का मामला दर्ज

करगहर(रोहतास) : थाना क्षेत्र के खरारी गांव में मंगलवार की सुबह नशे में धुत एक शिक्षक पर गांव की ही एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि विरोध करने पर शिक्षक ने उसे बूरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. वह अपने घर पर बैठी थी कि शिक्षक उसे जबरदस्ती […]

विज्ञापन
करगहर(रोहतास) : थाना क्षेत्र के खरारी गांव में मंगलवार की सुबह नशे में धुत एक शिक्षक पर गांव की ही एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि विरोध करने पर शिक्षक ने उसे बूरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया.
वह अपने घर पर बैठी थी कि शिक्षक उसे जबरदस्ती घसीट कर अपने घर में ले जाने लगा. हल्ला करने पर अगल बगल के लोग पहुंचे. इसके बाद शिक्षक को पकड़ कर घर में बंद किया गया. इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन को की गयी. हेल्प लाइन के सदस्यों के आने से पूर्व ही शिक्षक छत पर चढ़ कर भागने में सफल रहा.
शिक्षक खरारी निवासी शिव प्रसन्न प्रजापित बताया जाता है जो सोन बरसा में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन