छापेमारी में बंदूक व कारतूस बरामद, आरोपित फरार

Published at :14 Apr 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में बंदूक व कारतूस बरामद, आरोपित फरार

सासाराम(ग्रामीण) : करगहर थाना क्षेत्र के भेडरीपुर गांव से रविवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर बिस्तर के नीचे छुपा कर रखे गये एक नाली की बंदूक व 12 बोर के आठ तथा 3.15 बोर के छह कारतूस बरामद किये, जबकि गृह स्वामी भागने में सफल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज […]

विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण) : करगहर थाना क्षेत्र के भेडरीपुर गांव से रविवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर बिस्तर के नीचे छुपा कर रखे गये एक नाली की बंदूक व 12 बोर के आठ तथा 3.15 बोर के छह कारतूस बरामद किये, जबकि गृह स्वामी भागने में सफल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि परमेश्वर सिंह के घर के दक्षिणी कमरे में पलंग के अंदर बोरा से ढंक कर बंदूक रखा गया था. इस कमरे में कृष्ण कुमार रहते थे तथा मकान की देखभाल करते थे.
एएसपी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गृहस्वामी मौके से भाग गये. मामला कृष्ण कुमार व अन्य के खिलाफ दर्ज करायी जा रही है.
उन्होंने बताया कि आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल शामिल थे, जबकि प्रेस वार्ता में एएसपी सुशांत कुमार सरोज व इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन