बेटियों को दें उच्च शिक्षा का अवसर

सूर्यपुरा(रोहतास): प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) अशोक कुमार ने केक काट कर किया. अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की नि:शक्तछात्राओंने स्वागत गीत पेश किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रसाद एवं संचालन […]
छात्रओं ने स्वागत गीत पेश किये और फूलमाला के साथ अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर लेखापाल चंदन क ुमार चंदन, परवेज सिद्दीकी, पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रमा सिंह व बीइओ गुलाम मुतरुजा समेत विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. शिवसागर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बीइओ सुरेश पांडेय ने केक काट कर किया. अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के छात्रओं ने गीत पेश किया. कार्यक्रम का संचालन कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में अभिभावकों से कहा गया कि वह अपने बच्चों को उचित शिक्षा दिलाएं. इस दौरान छात्रओं को कॉपी, कलम व छाता देकर प्रोत्साहित किया गया. इस मौके पर सर्वशिक्षा अभियान से संजीत सिंह व अजीत सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










