याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी एसके पांडेय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम(ग्रामीण) : गौरक्षणी स्थित पारस भवन में पूर्व स्टेशन अधीक्षक व स्वतंत्रता सेनानी शिव कुमार (एसके) पांडेय की पुण्यतिथि मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने किया. इसमें उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण व फूल भी चढ़ाये. कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी शिव कुमार पांडेय […]
विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण) : गौरक्षणी स्थित पारस भवन में पूर्व स्टेशन अधीक्षक व स्वतंत्रता सेनानी शिव कुमार (एसके) पांडेय की पुण्यतिथि मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने किया. इसमें उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण व फूल भी चढ़ाये.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी शिव कुमार पांडेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा देशहित में जो कार्य किये, वे आज प्रेरणास्नेत हैं. कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के निर्देशन में राम पुकार मिश्र, विमलेश शर्मा, प्रभु नारायण, मंजित नारायण व बलिराम सिंह आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी. इस मौके पर प्रो श्याम बिहारी पांडेय, सुराजी तिवारी, प्रेम कुमार शाहाबादी, सुरेंद्र चौबे, देवमुनी दूबे, एसएन मिश्र, ललित ठाकुर व डॉ अशोक कुमार समेत कई समाजसेवी, अधिवक्ता व बुद्धिजीवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










