27 शराब दुकानों की बंदोबस्ती 15 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : नीलामी से वंचित 27 शराब दुकानों की पुन: बंदोबस्ती प्रक्रिया समाहर्ता, रोहतास की अध्यक्षता में आगामी 15 अप्रैल को समाहरणालय परिसर में होगी. इस बार गठित समूह किसी भी कीमत पर नहीं तोड़े जायेंगे. एकल प्रणाली की प्रक्रिया इस बार नहीं अपनायी जायेगी. पिछले वित्त वर्ष में 27 दुकानें की बंदोबस्ती नहीं […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : नीलामी से वंचित 27 शराब दुकानों की पुन: बंदोबस्ती प्रक्रिया समाहर्ता, रोहतास की अध्यक्षता में आगामी 15 अप्रैल को समाहरणालय परिसर में होगी. इस बार गठित समूह किसी भी कीमत पर नहीं तोड़े जायेंगे.
एकल प्रणाली की प्रक्रिया इस बार नहीं अपनायी जायेगी. पिछले वित्त वर्ष में 27 दुकानें की बंदोबस्ती नहीं होने के बाद भी आबकारी विभाग 126 करोड़ 33 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त कर राज्य में अव्वल जिला बन गया, जबकि सरकार ने 126 करोड़ 32 लाख रुपये के राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया था. सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद कुमार ने बताया कि नीलामी की दुकानों का लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू है. जिन लोगों को लाइसेंस मिल गया है वह दुकान खोलने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










