पुलिस की नाक तले 7.16 लाख की लूट

Published at :01 Apr 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की नाक तले 7.16 लाख की लूट

सासाराम (रोहतास) : मुफस्सिल थाने के पास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने जा रहे साउथ बिहार पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कैशियर से तीन लुटेरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े सात लाख 16 हजार रुपये लूट लिये और पैदल ही आराम से फरार हो गये. कैशियर अवध कुमार सिंह ने बताया कि वह […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : मुफस्सिल थाने के पास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने जा रहे साउथ बिहार पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कैशियर से तीन लुटेरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े सात लाख 16 हजार रुपये लूट लिये और पैदल ही आराम से फरार हो गये.
कैशियर अवध कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने चारपहिया वाहन से उतर कर सेंट्रल बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे कि बैंक से कुछ ही दूरी पर घात लगाये तीन लुटेरों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया. इसके बाद रुपये वाला बैग छीन कर पैदल ही फरार हो गये. चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक लुटेरे भाग चुके थे.इस संबंध में सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ईश्वरचंद्रा ने बताया कि घटना के वक्त ही रोज बिजली कर्मचारी बैंक में रुपये जमा करने आते थे. शायद इसकी जानकारी लुटेरों को पहले से थी. शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है.
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल के लिए नहीं पहुंची.उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से काफी करीब में मुफस्सिल थाना स्थित है. बावजूद इसके पुलिस का मौके पर नहीं पहुंचना कई सवाल खड़ा कर रहा है. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. घटना की जांच-पड़ताल कर लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन