अनाज का उठाव नहीं करने पर हुआ हंगामा

Published at :01 Apr 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
अनाज का उठाव नहीं करने पर हुआ हंगामा

सासाराम (ग्रामीण) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडलाधिकारी नलिन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. इसमें शहरी क्षेत्र में फरवरी माह में अनाज नहीं उठाने व प्रखंड एजीएम(सहायक गोदाम प्रबंधक) की बैठक में उपस्थिति नहीं होने पर हंगामा हुआ व सदस्यों ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडलाधिकारी नलिन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. इसमें शहरी क्षेत्र में फरवरी माह में अनाज नहीं उठाने व प्रखंड एजीएम(सहायक गोदाम प्रबंधक) की बैठक में उपस्थिति नहीं होने पर हंगामा हुआ व सदस्यों ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
सदस्यों को शांत कराते हुए एसडीओ ने कहा कि अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. सदन में नामित सदस्य राजेंद्र पासवान ने बुचून प्रसाद कश्यप की मौत के छह माह बीतने के बाद भी उनकी जगह पर नामित नहीं किये जाने का मामला उठाया व विभागीय पत्र भेजने का अनुरोध किया. वहीं, सिकरिया में पीडीएस दुकान स्थापित करने की मांग उठायी गयी. बैठक में ध्वनि मतों से पिछली बैठक की कार्यवाही को पारित किया गया. बैठक में राजेंद्र पासवान, व पप्पू कुमार सोनी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन