नटवार रोड में नहीं खुलेंगी शराब दुकानें!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज(कार्यालय) : सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में नटवार रोड के लोगों ने शनिवार को एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता राकेश कुमार लाली ने की. बैठक में नटवार रोड में शराब की बिक्री के कारण मुहल्ले में फैली अशांति व तनाव पर विचार किया गया. इस दौरान इस पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज(कार्यालय) : सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में नटवार रोड के लोगों ने शनिवार को एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता राकेश कुमार लाली ने की. बैठक में नटवार रोड में शराब की बिक्री के कारण मुहल्ले में फैली अशांति व तनाव पर विचार किया गया. इस दौरान इस पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी.
निर्णय लिया गया कि नटवार रोड में बिस्कोमान गेट से एसडीओ आवास तक कोई भी मकान मालिक शराब की दुकान खोलने के लिए किराये पर कमरा नहीं देगा. गौरतलब है कि नटवार रोड में भूमि निबंधन कार्यालय के पास अंगरेजी व देसी शराब की सरकारी दुकानें स्थापित हैं. इन दुकानों पर आये दिन मारपीट व हो-हल्ला से मुहल्लावासी काफी परेशान हैं. इसी को देखते हुए अगले सत्र में इस मुहल्ले में शराब की दुकान नहीं खोले जाने को लेकर मुहल्ले के लोगों ने पहल शुरू की है. बैठक में विजय चौधरी, राजू गुप्ता,धनराज यादव व विंध्याचल साह सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










