सवालों ने नहीं उलझाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्रएं गणित के सवालों को आसान बताया. परीक्षा के दौरान सासाराम के एसडीओ नलिन कुमार व डीएसपी अलख निरंजन चौधरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गये. रोहतास महिला […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्रएं गणित के सवालों को आसान बताया.
परीक्षा के दौरान सासाराम के एसडीओ नलिन कुमार व डीएसपी अलख निरंजन चौधरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गये.
रोहतास महिला कॉलेज से परीक्षा देकर निकली सुराज हरिजन उच्च विद्यालय, विशेनीखुर्द का छात्रएं पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी व प्रतिभा कुमारी और श्रीशंकर इंटरस्तरीय विद्यालय में परीक्षा दे रही कुमारी व शिवांगी ने बताया कि गणित के सवाल आसान थे. हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. गुरुवार को विज्ञान की परीक्षा होगी. सासाराम के एसडीओ नलिन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










