जनता दरबार में सबसे अधिक आये आंगनबाड़ी के मामले

Published at :13 Feb 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में सबसे अधिक आये आंगनबाड़ी के मामले

सासाराम (रोहतास) : गुरुवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनता दरबार लगाया. इसमें कई लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. जिले के कई गांवों से आये लोगों ने अपनी समस्या को लेकर डीएम से गुहार लगायी. जनता दरबार में बिक्रमगंज पटेल नगर वार्ड 5 से आयी महादलित परिवार की करीब दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी से […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : गुरुवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनता दरबार लगाया. इसमें कई लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. जिले के कई गांवों से आये लोगों ने अपनी समस्या को लेकर डीएम से गुहार लगायी.
जनता दरबार में बिक्रमगंज पटेल नगर वार्ड 5 से आयी महादलित परिवार की करीब दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने से वंचित रह गयीं. महिला निर्मला देवी, रीता देवी, सोनमति, लाखों देवी, राजधनिया देवी, जानम देवी, अनूपा कुमारी सहित कई महिलाओं का कहना था कि कई वर्षो से वह अपनी झोंपड़ियों में गुजर बसर कर रही हैं.
इसके लिए कई बार डीएम के जनता दरबार में गुहार लगायी गयी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. शिवसागर प्रखंड की पड़री पंचायत के निमियां गांव में आंगनबाड़ी में धांधली को लेकर कुंति कुंवर ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा.
उन्होंने बताया कि शिवसागर की सीडीपीओ ने नियमों को दरकिनार कर अन्य महिला रीता देवी का चयन अवैध रूप से किया है. वहीं छह माह से डीएम के जनता दरबार का चक्कर काट रहे मोकर गांव के कृष्णा मुरारी पांडेय ने कहा कि दो साल से उनके खेत में दो जगहों पर टावर पोल का निर्माण चल रहा है. लेकिन, इसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला. जनता दरबार में आंगनबाड़ी चयन में अनियमितता व जमीन संबंधी विवाद के कई अधिक मामले आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन