गिट्टी लदे पांच हाइवा जब्त, पांच गिरफ्तार

Published at :12 Feb 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
गिट्टी लदे पांच हाइवा जब्त, पांच गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन (सदर) : डालमियानगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिट्टी लदे चार हाइवा (बीआर 01 जीपी 5982, बीआर 01 जीबी 5981, बीआर 02 डब्ल्यू 5422 व बीआर 02 डब्ल्यू 5421) को रतु बिगहा चौक के निकट जब्त किया और उनके चालकों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में डालमियानगर थानाध्यक्ष राम इकबाल […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (सदर) : डालमियानगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिट्टी लदे चार हाइवा (बीआर 01 जीपी 5982, बीआर 01 जीबी 5981, बीआर 02 डब्ल्यू 5422 व बीआर 02 डब्ल्यू 5421) को रतु बिगहा चौक के निकट जब्त किया और उनके चालकों को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में डालमियानगर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे के निर्देश पर हाइवा को जब्त किया गया है. हाइवा के चालकों को हिरासत में रखा गया है. इधर, पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि जब्त गिट्टी की वैधता की जांच के लिए वन विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारी को कहा गया है. डालमियानगर थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिये गये चालकों में सुरेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, विश्वनाथ सिंह व रमेश कुमार हैं.
उधर, डेहरी थाना क्षेत्र के सुअरा मोड़ से भी पुलिस ने अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त किया. नगर थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि हाइवा (बीआर 24 जी 0973) को जब्त कर औरंगाबाद जिले के कुड़वा निवासी वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन