हर हाल में अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसपी

Published at :06 Feb 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसपी

शिवदीप लांडे ने रोहतास के नये एसपी के रूप में संभाला कार्यभार सासाराम(ग्रामीण) : हर हाल में जिले में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगायी जायेगी व लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने की दिशा में पहल की जायेगी. यह बात समाहरणालय परिसर में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के […]

विज्ञापन
शिवदीप लांडे ने रोहतास के नये एसपी के रूप में संभाला कार्यभार
सासाराम(ग्रामीण) : हर हाल में जिले में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगायी जायेगी व लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने की दिशा में पहल की जायेगी. यह बात समाहरणालय परिसर में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नये एसपी शिवदीप लांडे ने कहीं. उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में काम नहीं किया जायेगा.
पुलिस आम लोगों से सीधे जुड़ेगी व समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा. उन्होंने कहा कि थाने में लोगों के अनावश्यक आने-जाने पर ध्यान दिया जायेगा. काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व समाज को तोड़ नहीं सकते. समाज में शांति बहाल करना हमारी प्राथमिकता है. किसी भी मामले में कार्रवाई शीघ्र होगी. हर हाल में अपराध पर नियंत्रण पाने की दिशा में पहल होगी. उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 9431822978 जारी करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर बेहिचक फोन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन