जदयू में घमसान पर भाजपा की नजर

सासाराम : जदयू में आपसी घमसान व उठा-पटक पर भाजपा की नजर है. राज्य सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है. संभव है कि मई तक विधानसभा चुनाव भी हो जाये. ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व नोखा के विधायक रामेश्वर चौरसिया ने रविवार को कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा मांझी सरकार के भीतर […]
सासाराम : जदयू में आपसी घमसान व उठा-पटक पर भाजपा की नजर है. राज्य सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है. संभव है कि मई तक विधानसभा चुनाव भी हो जाये. ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व नोखा के विधायक रामेश्वर चौरसिया ने रविवार को कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा मांझी सरकार के भीतर हो रही उठा-पटक पर पैनी नजर रखी हुई है.
पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. भाजपा मान कर चल रही है कि बिहार में विधानसभा चुनाव मई तक हो सकते हैं. गौरतलब है कि मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल अक्तूबर तक है. शनिवार को सरकार व जदयू संगठन के बीच तनातनी खुल कर सामने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










