ट्रक ने युवक को कुचला डंपर से गयी बच्ची की जान

Published at :12 Jan 2015 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने युवक को कुचला डंपर से गयी बच्ची की जान

राजपुर/नोखा : डेहरी-राजपुर रोड पर कुसुम्हरा गांव के पास रविवार को एक साइकिल सवार युवक को एक ट्रक ने रौंद डाला, जबकि दूसरी घटना नोखा थाना क्षेत्र के डंगरा गांव में हुई. यहां एक डंपर ने बरांव निवासी माना चौधरी की बेटी रेणु कुमारी (2) ) को कुचल दिया. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर […]

विज्ञापन
राजपुर/नोखा : डेहरी-राजपुर रोड पर कुसुम्हरा गांव के पास रविवार को एक साइकिल सवार युवक को एक ट्रक ने रौंद डाला, जबकि दूसरी घटना नोखा थाना क्षेत्र के डंगरा गांव में हुई.
यहां एक डंपर ने बरांव निवासी माना चौधरी की बेटी रेणु कुमारी (2) ) को कुचल दिया. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने धर दबोचा. हालांकि, चालक का नाम पता समाचार प्रेषण तक नहीं मालूम हो सका था.घटना के विरोध में राजपुर-डेहरी मार्ग को कुसुम्हरा के पास लोगों ने जाम कर दिया. साथ ही वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इससे घंटो आवागमन प्रभावित रहा.
गौरतलब है कि कुसुम्हरा निवासी गाजाधन शर्मा के बेटे मृत्युंजय शर्मा(22 वर्ष) साइकिल से कहीं जा रहा थे. इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. जाम स्थल पर अकोढ़ी के बीडीओ सुशील कुमार,अकोढ़ीगोला के थानाध्यक्ष संजय कुमार झा, राजपुर के थानाध्यक्ष सतीश कुमार सहित कई अधिकारी पहुंचे व लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. राजपुर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है.
मामले की जांच की जा रही है. इधर नोखा थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर दी. घटना के बाद चालक समेत वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन