नक्सलियों के परचा चिपकाये जाने से दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (कार्यालय) : जिले के नौहट्टा प्रखंड के दारानगर गांधी चौक के पास नक्सलियों द्वारा परचा चिपकाये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है. परचे पर सोन गंगा विंध्याचल जोन कमेटी के हंसराज जी खान के नाम से चिपकाये गये परचा में पुलिस के दलालों सावधान हो जाओ ये मत समझना कि नक्सली खत्म हो […]
विज्ञापन
सासाराम (कार्यालय) : जिले के नौहट्टा प्रखंड के दारानगर गांधी चौक के पास नक्सलियों द्वारा परचा चिपकाये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है.
परचे पर सोन गंगा विंध्याचल जोन कमेटी के हंसराज जी खान के नाम से चिपकाये गये परचा में पुलिस के दलालों सावधान हो जाओ ये मत समझना कि नक्सली खत्म हो गये है. नक्सली अभी भी मौजूद है. हम गरीबो के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे. परचा से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. इस संबंध में एस पी नक्सल अभियान सुहैल अहमद ने बताया कि परचा नक्सलियों द्वारा नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा लेवी वसूलने की साजिश के तहत चिपकाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परचा चिपकाने वाले की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










