नगर थाने में मिलीं कमियां थानाध्यक्ष निलंबित

Published at :07 Jan 2015 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
नगर थाने में मिलीं कमियां थानाध्यक्ष निलंबित

सासाराम(ग्रामीण): शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने मंगलवार को नगर थाने की समीक्षा की. इस दौरान बीएमपी से आये पुलिस कर्मियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डीआइजी ने लंबित कई मामलों की समीक्षा की व जिले के थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये.इस दौरान डीआइजी उमा शंकर सुधांशु ने […]

विज्ञापन

सासाराम(ग्रामीण): शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने मंगलवार को नगर थाने की समीक्षा की. इस दौरान बीएमपी से आये पुलिस कर्मियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया.

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डीआइजी ने लंबित कई मामलों की समीक्षा की व जिले के थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये.इस दौरान डीआइजी उमा शंकर सुधांशु ने नगर थाना में कई कमियां को पाते हुए नगर थानाध्यक्ष बीके सिंह को निलंबित कर दिया.

डीआइजी ने कई लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व नियमित गश्त करने,वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने सहित कई आवश्यक निर्देश थानाध्यक्षों को दिया. इस दौरान डीएसपी अलख निरंजन चौधरी भी उपस्थित थे. डीआइजी ने कई अन्य मामलों की भी समीक्षा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन