नप के कर्मचारी बने 40 पंप ऑपरेटर इनको मिले पहचानपत्र

Published at :04 May 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
नप के कर्मचारी बने 40 पंप ऑपरेटर इनको मिले पहचानपत्र

सासाराम : पहचान पत्र पाने वालों में पंप चालक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव संजय कुमार राय, जीतेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुजीत कुमार, विपुल कुमार, अरूण कुमार, विकास कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, मदन प्रसाद, संजय सिंह, प्रेम कुमार, रवींद्र कुमार […]

विज्ञापन

सासाराम : पहचान पत्र पाने वालों में पंप चालक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव संजय कुमार राय, जीतेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुजीत कुमार, विपुल कुमार, अरूण कुमार, विकास कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, मदन प्रसाद, संजय सिंह, प्रेम कुमार, रवींद्र कुमार सिन्हा आदि शामिल हैं. इस संबंध में जलापूर्ति प्रभारी ने बताया कि अभी 19 पंप ऑपरेटरों को पहचान पत्र दिया गया है. शेष का बन कर तैयार है. उनके आने पर दिया जायेगा.

करवंदिया के पंपों पर टिकी है जलापूर्ति
शहर की जलापूर्ति सेवा करीब आठ किलोमीटर दूर करवंदिया व जमुहार गांव में स्थापित पंप हाउसों पर टिकी है. इन पंप हाउसों में स्थापित मशीन के संचालन के लिए पीएचइडी ने दैनिक पारिश्रमिक पर ऑपरेटरों को रखा था. इन्हीं ऑपरेटरों पर पंप हाउस के मशीनों का संचालन निर्भर है. इन पंप हाउसों के मशीन रुकने पर शहर में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है. गत दिनों पंप ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी. तभी से नगर पर्षद के होश फाख्ता थे. और आनन-फानन ऑपरेटरों को पहचान पत्र निर्गत किया गया, जो इनकी पहली मांग थी. पंप ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बकाया पारिश्रमिक के लिए कहा गया है. एक माह के अंदर बकाया नहीं मिलने पर आंदोलन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन