अनुमंडल अस्पताल में जांच कराने पहुंचीं महिलाएं

Published at :10 Apr 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल में जांच कराने पहुंचीं महिलाएं

डेहरी कार्यालय : सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत चलाये गये विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. निर्धारित समय से पहले दर्जनों की संख्या में महिलाएं अस्पताल में कतारबद्ध हो अपनी बारी आने का इंतजार करती दिखी. महिला […]

विज्ञापन

डेहरी कार्यालय : सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत चलाये गये विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. निर्धारित समय से पहले दर्जनों की संख्या में महिलाएं अस्पताल में कतारबद्ध हो अपनी बारी आने का इंतजार करती दिखी. महिला चिकित्सक डॉ कंचन सिंह ने सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की. गौरतलब है कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को अौर जिस माह में नौ तारीख को अगर रविवार का दिन पड़ गया तो 10 तारीख को सुबह आठ से दो बजे तक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है.

इस जांच में महिलाओं के खून, पेशाब, बीपी, वजन आदि का जांच के साथ-साथ महिला को स्वस्थ रहने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाता है. महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करने में लगी डॉक्टर द्वारा आवश्यकतानुसार लिखी गयी दवाइयां अस्पताल के दवा काउंटर से ही दिया जाता है. दवा काउंटर पर केवल एक कर्मी व दवा लेने के लिए दर्जनों महिलाओं की लगी कतार अस्पताल में कर्मियों की कमी को दर्शाता है. इलाज कराने आयी महिलाओं ने कहा कि अस्पताल के दवा काउंटर पर कम से कम चार कर्मियों की नियुक्ति होनी चाहिए. ताकि, घंटों लाइन में लगकर दवा लेने की समस्या से हम महिलाओं को निजात मिल सके.

अकबरपुर. प्राथ्मिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर, में गर्भवती महिलाएं का के एमसी चेकअप प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत किया गया. डॉ राज ऋषि प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 50 महिलाएं अपना एएमसी चेकअप कराने के लिए भाग लिया. इस अवसर पर हेल्थ मैनेजर मोहम्मद मुस्तकीम, बीसीएम विनोद कुमार गुप्ता, एएनएम किरण भारती, मीरा कुमारी, कुमारी लीला, शीला कुमारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन