बांक में 40 महिलाओं को मिलीं 120 बकरियां समेकित भेड़-बकरी विकास योजना के तहत बांटी गयीं बकरियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : बांक के गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में सोमवार को समेकित भेड़ बकरी विकास योजना के तहत शिविर लगाया गया. जिसमें जीविका समूह के ऐसी एसटी सदस्यों को योजना के तहत तीन-तीन बकरियां बांटी गयी. शिविर का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जिवछ कुमार, भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ चंद्रमणि […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : बांक के गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में सोमवार को समेकित भेड़ बकरी विकास योजना के तहत शिविर लगाया गया. जिसमें जीविका समूह के ऐसी एसटी सदस्यों को योजना के तहत तीन-तीन बकरियां बांटी गयी. शिविर का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जिवछ कुमार, भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ चंद्रमणि प्रसाद सिंह व जीविकाेपार्जन प्रबंधक डाॅ अविनाश चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार यह योजना चला रही है. महिलाएं बकरियों का पालन कर उसका व्यापार करेगी. यह योजना के तहत महिलाओं को सरकार सत फीसदी अनुदान पर दे रही है. वहीं, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में कुल 600 महिलाओं का बकरी पालक के रूप में चयन किया गया है.
जिन्हें सरकार ने भेड़ बकरी विकास योजना के तहत चयनित महिलाओं की तीन तीन बकरियां मुफ्त में दी जायेगी. महिलाएं बीमा व इलाज के लिए 950 रुपया जमा करेंगी. इस योजना की बाक गाव से शुरुआत की गयी है. यह 40 जीविका दीदी को 120 बकरियां बांटी गयी. मौके पर कुनाल कुमार, रचना कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी गीता कुमारी, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




