13 जनवरी को संझौली आयेंगे मुख्यमंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

जायजा . कार्यक्रम स्थल बदलते ही सुसाड़ी गांव की ओर दौड़ पड़े अधिकारी मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा संझौली (रोहतास) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दौरा के दौरान संझौली प्रखंड के सुसाड़ी गांव में 13 जनवरी को आयेंगे. उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी अनिमेष कुमार परासर ने दी. जिलाधिकारी ने बताया कि […]
विज्ञापन
जायजा . कार्यक्रम स्थल बदलते ही सुसाड़ी गांव की ओर दौड़ पड़े अधिकारी
मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
संझौली (रोहतास) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दौरा के दौरान संझौली प्रखंड के सुसाड़ी गांव में 13 जनवरी को आयेंगे. उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी अनिमेष कुमार परासर ने दी. जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दौरे के दौरान सुसाड़ी गांव के ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयेंगे. जहां मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत होनेवाले कार्यों की समीक्षा करेंगे. गौरतलब है कि 22 दिसंबर, 2016 से चल रहे ओडीएफ कार्य के दौरान संझौली प्रखंड उदयपुर गांव पहुंचकर हो रही सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर को बिजली, पक्की नली गली सहित कई योजनाओं गांव की गलियों में जाकर देखे थे. इस बार भी मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.
मुख्यमंत्री के आगमन पर दुल्हन की तरह सजने लगा गांव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन को लेकर सुसाड़ी गांव को दुल्हन की तरह सजाने का काम अधिकारियों द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है. एक तरफ विद्युत विभाग, पटना से आये जेनरल मैनेजर बीरेंद्र चौधरी एवं पटना विद्युत विभाग मुख्य कार्यालय से आये कार्यपालक अभियंता सतेंद्र प्रसाद सिंह ने हो रहे विद्युत संबंधित कार्यों का मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सुसाड़ी गांव के हर घर में विद्युत मीटर लगाने के साथ ही शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन भी देने का काम किया जा रहा है. वहीं अन्य विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ होनेवाले कार्यों में हुई कमियों को सुधारने की कोशिश में लग गये हैं. उपविकास आयुक्त उदिता सिंह, बिक्रमगंज अनुमंडलाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी सभा होनेवाली स्थल व चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.
सुबह होने के पूर्व ही सुसाड़ी गांव में पहुंच गये अधिकारी : प्रखंड के सुसाड़ी गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आने की खबर मिलते ही लगभग सभी विभाग के अधिकारी सुबह होने के पूर्व सुसाड़ी गांव पहुंचकर अपने अधीनस्थ कार्य की समीक्षा के साथ कार्यों में हुई गड़बड़ी को सुधारने की कोशिश में दल-बल के साथ जुट गये थे. किसी गली में ईंट सोलिंग की जा रही है तो किसी गली में मजदूरों द्वारा साफ सफाई का काम कराया जा रहा है. हर घर में विद्युत कनेक्शन एवं मीटर लगाये जा रहे हैं. कई घरों में नल का जल पहुंचाया जा रहा है. पूरे गांव में विकास की रौशनी फैल रही है. ग्रामीण मूकदर्शक बनकर गांव में हो रहे विकास कार्यों को निहार रहे हैं. ग्रामीण एक दूसरे को धीमी आवाज में शायद यही कह रहे हैं. काश इसी तरह गांव में विकास कार्य पहले ही हुआ होता तो रात दिन अधिकारियों एवं कार्य में लगे मजदूरों को मुख्यमंत्री के आगमन पर रात दिन काम नहीं करना पड़ता.
ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन की सूचना मिलते ही सुसाड़ी गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. ग्रामीण ही नहीं पूरे प्रखंडवासियों के चेहरे पर 14 माह के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी बार आगमन पर खुशी की लकीरें दिख रही हैं. मुख्यमंत्री के आगमन पर लगभग सभी प्रखंड के प्रतिनिधि सुसाड़ी गांव पहुंचकर विकास कार्यों में हुई कमी से अधिकारियों को रू-ब-रू करा रहे हैं.
बदल गया मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




