अपने ही शौचालय योजना के निर्माण पर वार्ड पार्षद ने लगायी रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड आठ में निशांत सिनेमा हॉल के समीप चल रहा था काम निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत सासाराम कार्यालय : अपने ही शौचालय योजना के निर्माण पर नगर पार्षद ने रोक लगा दी. मामला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का. शुक्रवार की दोपहर शहर के वार्ड नंबर आठ में […]
विज्ञापन
वार्ड आठ में निशांत सिनेमा हॉल के समीप चल रहा था काम
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत
सासाराम कार्यालय : अपने ही शौचालय योजना के निर्माण पर नगर पार्षद ने रोक लगा दी. मामला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का. शुक्रवार की दोपहर शहर के वार्ड नंबर आठ में बंद पड़े निशांत सिनेमा हॉल के समीप निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य को पार्षद कलावती देवी व मुहल्ले के लोगों ने रोक लगा दी.
पार्षद सहित मुहल्ला निवासी लल्लू खटीक, चंदन खटीक, बब्लू कुमार, राजा सोनकर, सावित्री कुंवर, सुभाष खटीक, प्रकाश कुमार आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था. लगातार कहने के बावजूद संवेदक बात नहीं सुन रहे थे. इस लिए कार्य पर रोक लगा दी गयी. इधर, इओ कुमारी हिमानी ने बताया कि घटना की जानकारी है. माननीय पार्षद व संवेदक से बात कर मामले को सुलझाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




