सीएम की विकास समीक्षा यात्रा का विरोध करेगा मुखिया संघ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया संघ की बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया गया करगहर : करगहर पंचायत भवन में बुधवार को सरकार की नीतियों के विरोध में मुखिया संघ की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इस […]
विज्ञापन
मुखिया संघ की बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया गया
करगहर : करगहर पंचायत भवन में बुधवार को सरकार की नीतियों के विरोध में मुखिया संघ की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इस बात पर पर भी जोर दिया गया कि जब तब सात निश्चय की राशि को खर्च करने के अधिकार को लेकर न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता, तब तक उक्त राशि को वार्ड के खाते में नहीं भेजा जाये. अगर ऐसा होता है, तो कोर्ट के आदेश की अवहेलना मानी जायेगी,
जिसके विरोध में मुखिया संघ कोर्ट भी जा सकता है. वहीं, लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय बनवा चुके सभी लाभुकों के खाते में सरकार की ओर से दी जानेवाली अनुदान की राशि को भेजने व सभी प्रकार के पेंशनधारियों को उनके पेंशन की राशि शीघ्र उनके खाते में भेजने की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह ने की व संचालन उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया. मौके पर जिला पार्षद शकिल अहमद, मुखिया राजू कुमार सिंह, निरंजन चौरसिया, सरोज कुमार सिंह, सूर्यनाथ कुमार, हीरा लाल साह, ऋषिकेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दामोदर नाथ सिंह, अनिल राय, लालबाबु कुमार, धनजी चौधरी, डब्लू कुमार, रीता देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




