रोहतास में जहरीली शराब पीने से चार मरे, पूरा थाना सस्पेंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2017 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट, होगा स्पीडी ट्रायल नासरीगंज/काराकाट (रोहतास) : रोहतास जिले के कछवां थाना क्षेत्र स्थित दनवार गांव में जहरीली शराब पीने से शुक्रवार की रात चार लोगों की मौत हो गयी. इसी घटना में करीब आधा दर्जन लोग बीमार हो गये हैं. इनमें तीन की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है. इन्हें […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट, होगा स्पीडी ट्रायल
नासरीगंज/काराकाट (रोहतास) : रोहतास जिले के कछवां थाना क्षेत्र स्थित दनवार गांव में जहरीली शराब पीने से शुक्रवार की रात चार लोगों की मौत हो गयी. इसी घटना में करीब आधा दर्जन लोग बीमार हो गये हैं. इनमें तीन की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है. इन्हें इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा कुछ अन्य निजी अस्पतालों में भरती कराया गया है. बाद में इस मामले में तुरंत हुई कार्रवाई के तहत कछवा थाने के सभी आठ वरीय अफसरों को निलंबित कर दिया गया.
22 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने घटना की जांच िरपोर्ट मांगी है. इधर, इस घटना से नाराज लोगों की उग्र भीड़ ने दनवार-बिहटा पथ को दनवार गांव के समीप जाम कर दिया. गुस्साये लोगों ने सड़क पर उतर यातायात को रोक दिया. भीड़ कछवां थाने के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही थी.
उपरोक्त घटना के बाद नाराज स्थानीय लोग सड़क जाम करने के साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे. बाद में घटनास्थल पर पहुंच कर डीआइजी मोहम्मद रहमान, डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने लोगों
रोहतास में जहरीली…
को समझाया-बुझाया, जिसके बाद उग्र लोग नरम पड़े और सड़क जाम खत्म हुआ. इसके साथ ही पुलिस ने इस घटना में मारे गये तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इससे पहले एक मृतक के परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था.
उधर, घटना के बाद शनिवार को ही डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में सोन टीला के साथ ही दनवार गांव के दो संदिग्ध शराब विक्रेताओं तथा शराब बिक्री के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई. इसमें भारी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं. रैपर मिले होने की भी बात कही गयी है. इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध शराब विक्रेताओं, अंतिम लाल, मथुरी सिंह व शशि सिंह के घर को सील कर दिया. एसपी ने बताया कि ऊपरोक्त मामले में चार लोगों की मौत हुई है. लगे हाथ उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का सही-सही पता चल सकेगा.
अिधकारियों को घटनास्थल पर कैंप करने का आदेश
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत की घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए कच्छवां थाना के थानेदार मुकेश कुमार, तीन दारोगा, तीन जमादार, दो साक्षर सिपाही समेत कुल नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. डीजीपी पीके ठाकुर ने इस मामले की स्पीडी ट्रायल कराने की घोषणा की है. कच्छवां थाने के दनवार गांव के चौकीदार को भी निलंबित किया गया है. घटनास्थल पर रोहतास के एसपी,
शाहाबाद रेंज के डीआइजी तथा पटना के आइजी को कैंप करने का आदेश दिया गया है. सभी संभावित जगहों पर छापेमारी जारी है. घटनास्थल पर सीआईडी की एफएसएल एवं आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमें अनुसंधान के लिए पहुंच गयी हैं. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दनवार गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने घर बुला कर लोगों को शराब पिलायी गयी.
इस मामले से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन छानबीन का निर्देश दिया गया है. ऐसे मामलों में सजा का प्रावधान मृत्यु दंड है. एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल ने बताया कि दनवार के ही अंतिम लाल सिंह नाम के व्यक्ति के दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है.
जिनकी हुई मौत :-
जहरीली शराब के सेवन से संबंधित ऊपरोक्त घटना में मरनेवाले सभी लोग दनवार गांव के ही रहनेवाले थे. इनके नाम धनजी सिंह (30), कमलेश सिंह (30), उदय सिंह (35) व हरिहर सिंह (50) बताये गये हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका खारिज नहीं की जा सकती.
जो पड़े हैं बीमार :-
दनवार गांव के रवि सिंह, कृष्णा सिंह, अशोक पंडित, राजेंद्र रवानी व नन्हक ठाकुर को गंभीर स्थिति में एनएमसीएच, जमुहार में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि कई लोग जहरीली शराब से बीमार पड़ कर चोरी-छिपे अपने-अपने हिसाब से इलाज करा रहे हैं.
पांच बीमार, तीन की हालत खराब
सीएम ने दिये सघन छापेमारी के निर्देश
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास के दनवार गांव में जहरीली शराब पीने से चार की हुई मौत की घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी शामिल हुए. समीक्षा के बाद सीएम ने भोजपुर, रोहतास और अरवल जिले में पुलिस तथा उत्पाद विभाग के द्वारा शराब की जब्ती के लिए संयुक्त रूप से सघन छापेमारी चलाने का निर्देश दिया. अवैध शराब के निर्माताओं, बिक्रेताओं एवं शराब पीने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है.
सीएम ने दिये…
मद्य निषेध विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पासवान, उपायुक्त उत्पाद, मुख्यालय को सम्पूर्ण मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है एवं पुलिस तथा उत्पाद पदाधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर मामले का अनुसंधान करने का निर्देश दिया है. राज्य के आयुक्त उत्पाद आदित्य कुमार दास ने यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




