200 के नोट के लिए लोगों को करना होगा 15 दिनों का इंतजार

Published at :28 Aug 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
200 के नोट के लिए लोगों को करना होगा 15 दिनों का इंतजार

सासाराम शहर : आरबीआइ ने 200 के नोट जारी कर दिये हैं. शहर के आम से लेकर खास तक उस नये नोट को देखने के लिए उत्साहित है. लेकिन 200 के नोट के लिए उन्हें अभी कम से कम 15 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. बैंक अधिकारियों की मानें तो 15 दिनों के बाद शहरवासियों […]

विज्ञापन
सासाराम शहर : आरबीआइ ने 200 के नोट जारी कर दिये हैं. शहर के आम से लेकर खास तक उस नये नोट को देखने के लिए उत्साहित है. लेकिन 200 के नोट के लिए उन्हें अभी कम से कम 15 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. बैंक अधिकारियों की मानें तो 15 दिनों के बाद शहरवासियों के हाथों में भी 200 व 50 के नोट होंगे. अधिकारियों ने बताया कि छपाई कम होने की वजह से अभी महानगरों में ही 200 व 50 के नोट दिख रहे हैं.
हालांकि जल्द ही रोहतास जिले के बैंकों के चेस्ट भी नए नोटों से भर दिए जायेंगे. 200 रुपये के नोट आने के बाद लोगों को 2000 रुपये की नोट की वजह से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने 50 रुपये का नया फ्लोरेसेंट ब्लू नोट भी जारी किया है। जानकारों की मानें तो 200 रुपये के नोट के दो फायदे होंगे. पहला कैश लेन-देन में आसानी होगी, दूसरा, इससे कुल करेंसी में छोटे नोटों की संख्या बढ़ जायेगी.
दुकानदारों से नहीं होगी नोकझोंक
अभी तक पांच सौ के बाद सीधे दो हजार के नोट होने से खुदरा को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक की शिकायतें मिलती रहती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दो सौ के नोट आने से ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी राहत मिलेगी. लोग छोटी खरीदारी पर भी दो हजार के नोट दुकानदार को थमा देते थे, बाजार में खुदरा की किल्लत से लोग परेशान थे.
ऐसे करें नये नोट की पहचान
नोट को आड़ा तिरछा करके देखने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा व नीला हो जायेगा.नोट पर लिखे सीरियल नंबर बायें से दायें आकार में बढ़ते हुए दिखाई देंगे.नोट पर बहुत ही छोटे अक्षर में 50, 200 और भारत लिखा हुआ है.
गांधी जी की तस्वीर नोट के मध्य में दिख रही है.नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के अलावा एक वॉटरमार्क इमेज भी दिखेगी.स्वच्छ भारत मिशन लोगो और स्लोगन के अलावा कई भाषाओं में 200 लिखा है.नए नोट की लंबाई 146 मिलीमीटर और चौड़ाई 60 मिमी है.नोट के सुरक्षा धागे पर आरबीआइ और भारत लिखा हुआ है.
क्या कहते हैं अधिकारी
दो सौ और पचास रुपये के नए नोटों को आरबीआइ ने जारी कर दिया है. छपाई कम होने से अभी महानगरों तक सीमित है. लेकिन 15 दिनों के बाद जिले के बैंक चेस्ट में भी नयी करेंसी उपलब्ध करा दी जायेगी. 200 के नोट आ जाने से ग्राहक व दुकानदार दोनों को काफी सहूलियत मिलेगी.
एजाज हमीद, एलडीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन