बाप ने दो बेटियों की गोली मारकर की हत्या, पत्नी को भी किया घायल, हुआ फरार

सासाराम:बिहारमें रोहतास जिले के विक्रम थाना क्षेत्र मेंबुधवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. विक्रम थाने के प्रभारी अकरम अंसारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आरोपी ललित सिंह की बेटियों तनु कुमारी (12) […]
सासाराम:बिहारमें रोहतास जिले के विक्रम थाना क्षेत्र मेंबुधवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. विक्रम थाने के प्रभारी अकरम अंसारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आरोपी ललित सिंह की बेटियों तनु कुमारी (12) और तन्या कुमारी (14) के रुप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
थाना प्रभारी ने बताया ललित द्वारा धारदार हथियार से हमला करने से गंभीर रुप से घायल उनकी पत्नी गुड़िया देवी को इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है. मूल रुप से पड़ोसी भोजपुर जिला निवासी ललित इस वारदात के बाद से फरार है. उन्होंने बताया कि ललित ने घटनास्थल पर एक सुसायड नोट छोड़ा है. जिसमें उसने कर्ज में डूबे होने के कारण यह कदम उठाने की बात कही है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें…ट्रेन में सीट को लेकर हुई मामूली सी विवाद, मार दी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




