बरेली की घटना के बाद सासाराम में हाइअलर्ट, ट्रेनों में शुरू हुई जांच

Published at :11 Aug 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली की घटना के बाद सासाराम में हाइअलर्ट, ट्रेनों में शुरू हुई जांच

सासाराम नगर : उत्तर प्रदेश के बरेली स्टेशन पर अकालतख्त एक्सप्रेस से बम बरामदगी के बाद सासाराम में रेल प्रशासन हाइअलर्ट पर है. घटना कि जानकारी होते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेल प्रशासन स्टेशन पर ठहरने वाली सभी एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों में सर्च अभियान चलाया. स्टेशन प्रबंधक उमेश पांडेय ने बताया कि आरपीएफ […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : उत्तर प्रदेश के बरेली स्टेशन पर अकालतख्त एक्सप्रेस से बम बरामदगी के बाद सासाराम में रेल प्रशासन हाइअलर्ट पर है.
घटना कि जानकारी होते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेल प्रशासन स्टेशन पर ठहरने वाली सभी एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों में सर्च अभियान चलाया. स्टेशन प्रबंधक उमेश पांडेय ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी के सहयोग से अप व डाउन लाइन की ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया.
मुख्य रूप से लंबी दूरी की गाड़ियों को खास तौर से बोगी व नीचे पार्ट्सों की जांच की गयी. इस दौरान यात्रियों का लगेज की जांच की गयी. पार्सल यान बोगी का ज्वांइट आदि पर विशेष ध्यान दिया गया. इस रूट पर लंबी दूरी की कई गाड़ियां है.सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारी के निर्देश पर 15 अगस्त तक लगातार सर्च अभियान चलाया जायेगा. अभियान में आरपीएफ निरीक्षक पंकज प्रकाश, जीआरपी निरीक्षक अजय कुमार, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान व टीम शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन