प्रदूषणमुक्त होगा जमुहार व करवंदिया का इलाका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी सदर : प्रखंड क्षेत्र के सबसे प्रदूषित इलाका माने जाने वाला गोपी बिगहा इलाके से बुधवार को डीएम के नेतृत्व में निकला स्वाभिमान, स्वच्छता पदयात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि इस क्षेत्र के लोग प्रदूषण मुक्त स्वच्छ क्षेत्र बनाने की ठान लिया है. अवैध ढंग से चल रहे […]
विज्ञापन
डेहरी सदर : प्रखंड क्षेत्र के सबसे प्रदूषित इलाका माने जाने वाला गोपी बिगहा इलाके से बुधवार को डीएम के नेतृत्व में निकला स्वाभिमान, स्वच्छता पदयात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि इस क्षेत्र के लोग प्रदूषण मुक्त स्वच्छ क्षेत्र बनाने की ठान लिया है.
अवैध ढंग से चल रहे क्रशरों की कर्कश आवास व पत्थर तुड़ायी से उठने वाले डस्ट से आस-पास के प्रदूषित इलाके के लोगों ने इस पदयात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पुराने जीटी रोड पर गोपी बिगहा से निकली पद यात्रा एनएमसीएच के पास जा कर समाप्त हुआ. समापन के मौके पर डीएम अनिमेश कुमार पराशर ने लोगों से आह्वान किया कि यह इलाका पुन: प्रदूषित न हो. इसके लिए स्थानीय निवासी यह निगरानी करें कि यहां पुन: अवैध ढंग से क्रशरों को नहीं चलाया जा सके.
अगर किसी व्यक्ति द्वारा क्रशर चलाने का प्रयास किया जाता है, तो आप हमें सूचित करें मैं तत्काल कार्रवाई करूंगा.उन्होंने यह भी कहा कि मैं स्वयं इस क्षेत्र पर नजर रखे हुए हूं व समय-समय पर इस क्षेत्र का भ्रमण भी करता रहूंगा. अवैध खनन व क्रशरों के चलने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है. प्रशासन अब स्वयं इस बात को लेकर मुस्तैद है कि यह अवैध धंधा पुन: चालू न हो पाये.
इसमें आप सबों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है. मौके पर एसपी एमएस ढिल्लो ने कहा कि अवैध ढंग से क्रशरों के चलने से उससे निकलने वाले डस्ट के कारण आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच बीमारी बढ़ गयी थी. प्रदूषण मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए आपका सहयोग प्रशासन को अपेक्षित है. पदयात्रा में हाथों में बैंनर व स्लोगन लिखे तख्तियां लिए चल रहे छात्र-छात्राएं व लोगों को देख ऐसा प्रतित होता था कि इस इलाके के लोग भी अब पूर्ण रूपेण इस इलाके को प्रदूषण मुक्त बनाने की ठान चुके हैं. सबसे सुखद क्षण पदयात्रा के दौरान तब दिखा जब सासाराम की तरफ से उक्त उद्देश्य को लेकर पदयात्रा करते सैकड़ों लोगों के साथ जमुहार पहुंची.
सासाराम प्रखंड प्रमुख राजकुमारी डेहरी की तरफ से पदयात्रा करने पहुंचे लोगों का जमुहार में मिलन हुआ. उक्त मौके पर डीएम, एसपी के अलावा उपस्थित सासाराम एसडीओ अमरेंद्र कुमार व डेहरी के पंकज पटेल, एएसपी सुशांत सरोज, एसडीपीओ सासाराम अलख निरंजन, डेहरी अनवर जावेद अंसारी, डीएफओ एस कुमार सामी, डेहरी प्रमुख पुनम देवी, बीडीओ रामपुकार यादव आदि का ग्रामीणों व पदयात्रा में शामिल लोगों द्वारा अधिकारीयों का भव्य स्वागत किया गया. एनएमसीएच के पीआरओ भुपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नर्सिंग स्टॉफ व अन्य कर्मियों ने भी इस पदयात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया.
बाबा गणिनाथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामेश्वर प्रसाद, राजगृही प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं दल ने भी उक्त पदयात्रा में भाग लिया. उच्च विद्यालय जमुहार, प्राथमिक विद्यालय महादेवा, मध्य विद्यालय गोपी विगहा तेन्दुवा दुसाधी, करवंदिया, जीविका के दीदी व जनप्रतिनिधियों आदि की इस पदयात्रा में भूमिका काफी सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




