मरीजों के इलाज में कोताही

Published at :01 Aug 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के इलाज में कोताही

समस्या. अनुमंडल अस्पताल में डाॅक्टरों व नर्सों की कमी डेहरी सदर : अनुमंडल अस्पताल में स्थापना के समय से ही कर्मचारियों की कमी है. अस्पताल में डाॅक्टर, नर्स, फॉर्माशिष्ट सहित कई अन्य पद रिक्त खाली पड़े हैं. इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. भीड़ के कारण मरीजों दवा लेने सहित ओपीडी में […]

विज्ञापन
समस्या. अनुमंडल अस्पताल में डाॅक्टरों व नर्सों की कमी
डेहरी सदर : अनुमंडल अस्पताल में स्थापना के समय से ही कर्मचारियों की कमी है. अस्पताल में डाॅक्टर, नर्स, फॉर्माशिष्ट सहित कई अन्य पद रिक्त खाली पड़े हैं. इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. भीड़ के कारण मरीजों दवा लेने सहित ओपीडी में उपचार कराने के लिए घंटों इतजार करना पड़ता है.
अस्पताल में चलने वाला नसबंदी पखवारा व डिलिवरी का काम भी बाधित होता है. हालांकि, अस्पताल में तो स्पेशलिस्ट के पद सृजित है, लेकिन को पदस्थापित नहीं है. अस्पताल में नर्स का भी वही हाल है. अस्पताल में ‘ए’ ग्रेड के नर्सों का सृजित पद 50 है. लेकिन नियुक्ति आधे से भी कम है. अस्पताल में तो 29 तरह के पद बनाये गये है. लेकिन कई पद अभी भी वर्षों से खाली है. अनुमंडल अस्पताल में आये दिन इलाज के लिए लगभग दो सौ से ढाई सौ मरीज आते है. लेकिन, अस्पताल में कर्मियों व डाॅक्टरों की कमी के कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ती है.
स्पेशलिस्ट डाॅक्टर्स के खाली पद
अस्पताल में डाॅक्टरों का कुल पद 27 है. लेकिन इसमें से आठ ही कार्यरत है. अस्पताल में दांत, आंख, मूर्च्छक, हड्डी रोग, महिला चिकित्सक आदि रोग के डाॅक्टर तो है, लेकिन कई स्पेशलिस्ट डाॅक्टर का पद खाली है.
बोले उपाधीक्षक
उपाधीक्षक डाॅ राकेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में कर्मियों व डाॅक्टरों की कमी को लेकर सिविल सर्जन को लिखा गया है.
बोले मरीज
अनुमंडल अस्पताल में मरीज के साथ आये अभिभावक बिरजू कुमार, सोनी देवी, पूनम कुमारी, विकास सिंह, नंद कुमार आदि ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में आये दिन कर्मियों की कमी से परेशानी झेलनी पड़ता है.
ओपीडी में दिखाने सहित दवा लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. विभिन्न रोगों के स्पेशल रोग के डाॅक्टर नहीं होने से प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है. आये दिन अस्पताल में कभी दवा तो कभी डाॅक्टर व कर्मियों की कमी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन