ऊंची सड़कें व जमींदोज होते मकान बने गले की फांस

सासाराम नगर : शहर में गलत नीतियों के कारण पुराने मकान जमींदोज होते जा रहें हैं. यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. यह कहना गलत नहीं होगा कि नगर पर्षद ने अगर तत्काल इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आनेवाले समय में यह शहर की एक बड़ी समस्या बन जायेगी. अगर देखा […]
सासाराम नगर : शहर में गलत नीतियों के कारण पुराने मकान जमींदोज होते जा रहें हैं. यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. यह कहना गलत नहीं होगा कि नगर पर्षद ने अगर तत्काल इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आनेवाले समय में यह शहर की एक बड़ी समस्या बन जायेगी. अगर देखा जाये जो यह समस्या नगर पर्षद कि देन है, जो विकराल बनती जा रही है. शहर में यह चलन हो गया है. पहले जो मकान बना है. उस मकान से सटे जब कोई मकान बनता है, तो उस मकान कि ऊंचाई बढ़ा दी जाती है,
जिससे पहले का बना मकान नीचे हो जाता है. इसी प्रकार जब शहर के गलियों में सड़क का निमार्ण होता है, तो पूर्व की बनी सड़क को बिना उखाड़े उसी पर नयी सड़क का निमार्ण हो जाता है. इससे उस गली में बने मकान नीचे पड़ जाते हैं और सड़क कि ऊंचाई बढ़ती जाती है. यह सिलसिला दो तीन वर्षों पर होता रहता है. नालियों कि भी यही स्थिति है. गौरतलब है कि शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग सड़क से तीन से पांच फिट नीचे उतर अपने घर में प्रवेश करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




