नयी नगर सरकार के साथ काम करेंगे नये इओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2017 10:05 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद में नयी सरकार के गठन के साथ ही सरकार ने सासाराम नगर पर्षद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) को बदल दिया. नगर पर्षद के नये कार्यपालक पदाधिकारी प्रह्लाद लाल को बनाया है. प्रह्लाद लाल पहले भी एक बार सासाराम नगर पर्षदके कार्यपालक पदाधिकारी का पद संभाल चुके हैं. वर्तमान नगर […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद में नयी सरकार के गठन के साथ ही सरकार ने सासाराम नगर पर्षद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) को बदल दिया. नगर पर्षद के नये कार्यपालक पदाधिकारी प्रह्लाद लाल को बनाया है. प्रह्लाद लाल पहले भी एक बार सासाराम नगर पर्षदके कार्यपालक पदाधिकारी का पद संभाल चुके हैं. वर्तमान नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का स्थानांतरण सीवान किया गया है.
नगर विकास विभाग के अवर सचिव शिव प्रसाद राम के ने इसकी अधिसूचना 30 जून को जारी की है. अधिसूचना के अनुसार मसौढ़ी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रह्लाद लाल को सासाराम नगर पर्षद व सासाराम के इओ मनीष कुमार को सीवान नगर पर्षद में भेजा गया है. जिले के डेहरी नगर पर्षद में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सासाराम के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद उनका स्थानांतरण चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




