पशुपालक की गोली मार कर हत्या

Published at :26 Jun 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
पशुपालक की गोली मार कर हत्या

सासाराम : मुफस्सिल थाने के मेदनीपुर गांव के बधार में शनिवार की रात पशुपालक बबन पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक बधार में झोंपड़ी डाल अपने पशुओं की रखवाली करता था. बबन पाल रोज की तरह घर से खाना खाकर शनिवार की रात 10 बजे गांव से सटे मचान (झोंपड़ी) पर […]

विज्ञापन

सासाराम : मुफस्सिल थाने के मेदनीपुर गांव के बधार में शनिवार की रात पशुपालक बबन पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक बधार में झोंपड़ी डाल अपने पशुओं की रखवाली करता था. बबन पाल रोज की तरह घर से खाना खाकर शनिवार की रात 10 बजे गांव से सटे मचान (झोंपड़ी) पर सोने चला गया. सुबह छोटा बेटा रवि पहुंचा, तो देखा कि उसके पिता के सिर से खून बह रहा है.

मृतक के भतीजे संजय पाल ने कहा कि उनके चाचा का पशु चराने को लेकर गांव के ही विलास पाल से विवाद हुआ था. उसने कई बार हत्या की धमकी दी थी. थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे संजय पाल के बयान पर गांव के ही विलास पाल व हरिकांत पाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन