शराब तस्करों की हुई पहचान महिला सहित तीन गिरफ्तार

Published at :24 Jun 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करों की हुई पहचान महिला सहित तीन गिरफ्तार

सासाराम नगर : शहर के संतपॉल रोड में पिकअप से शराब बरामदगी मामले में तस्करों की पहचान हो गयी है. मॉडल थाने कि पुलिस एक महिला तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार की है. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि गुरुवार को रेलवे अंडर पूल के समीप खड़ी पिकअप से 42 पेटी अंगरेजी शराब बरामद […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर के संतपॉल रोड में पिकअप से शराब बरामदगी मामले में तस्करों की पहचान हो गयी है. मॉडल थाने कि पुलिस एक महिला तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार की है. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि गुरुवार को रेलवे अंडर पूल के समीप खड़ी पिकअप से 42 पेटी अंगरेजी शराब बरामद किया गया था. मौके से पिकअप का सह चालक मोरसराय निवासी अनिल चौधरी पकड़ा गया था. पूछताछ में मिली जानकारी पर तकिया निवासी तस्कर लंबु खटिक व सोनवर्षा (करगहर) निवासी कमला देवी को गिरफ्तार किया गया.
दोनों पहले से ही पुलिस के रडार पर थे. महिला तस्कर के पति विनय सिंह को पुलिस भारी मात्रा में शराब के साथ इसी वर्ष 14 मई को गिरफ्तार की थी. अभी इसकी जमानत नहीं हो सकी है. पति के जेल जाने के बाद धंधे को स्वंय संचालित कर रही थी. जब्त शराब लंबू व कमला देवी का था. दोनों तस्करों ने इससे जूड़े कई तस्करों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन