चकिया ने डेहरी इलेवन को हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने कहा, टूर्नामेंट के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मिलता है मौका डेहरी/अकोढ़ीगोला : शिव कला मंदिर आयरकोठा द्वारा दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया. दूसरे दिन शुक्रवार की देर शाम टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने किया. उनके साथ मुखिया हरिद्वार प्रसाद, […]
विज्ञापन
जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने कहा, टूर्नामेंट के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मिलता है मौका
डेहरी/अकोढ़ीगोला : शिव कला मंदिर आयरकोठा द्वारा दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया. दूसरे दिन शुक्रवार की देर शाम टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने किया. उनके साथ मुखिया हरिद्वार प्रसाद, ददन पासवान, डाॅ राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, भागीरथ साह, रामप्रवेश मेहता भी थे. खेल मैदान में राष्ट्रीय गीत का धुन बजा कर टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. इस मौके पर जिला पर्षद अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट खेल नहीं अपितु लोगो का जुनून बन चुका है.
क्रिकेट की लोकप्रियता इस कदर हावी है कि युवाओं के साथ बच्चे व बूढ़े भी इस खेल के मुरीद बन गये. इस खेल में अपार संभावनाएं भी है. युवाओं को क्रिकेट में कैरियर तलाशने की आवश्यकता है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की उभरने का मौका मिलता है.
कमेटी सदस्य प्रिंस कुमार ने बताया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच चकिया व एलेवन डेहरी के बीच खेला गया. एलेवन डेहरी टॉस जीत कर पहले मैदान पर बलेबाजी करने उतरी. निर्धारित छह ओवर में 49 रन बना सकी. वहीं, चकिया टीम लक्ष्य की पीछा करते हुए पांच ओवर में दो विकेट पर 55 रन बनाकर आठ विकेट से मैच की विजेता बनी. विजेता चकिया टीम व उपविजेता डेहरी को बड़ा व छोटा कप प्रदान किया गया. सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. मैच का कॉमेंट्री सोनू राय व दिलकिशोर ने किया. इस पूरी प्रतियोगिता को धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, पप्पू कुमार, ज्योति बसु, विकास कुमार, सोनू कुमार, सूरज कुमार आदि का सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










